पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News School Management Honored Selected Alumnus In Indian Army

भारतीय सेना में चयनित पूर्व छात्र का स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेना में चयनित पूव छात्र का स्कूल प्रबंधन ने िकया सम्मान।

सिरोंज| भारतीय सेना में चयनित हुए युवा नरेश सुमन का गंगाबाई जगमोहनदास हायर सेकंडरी स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया है। सेना भर्ती में चयनित युवा नरेश सुमन इसी स्कूल का पूर्व छात्र है।

सेना में अपने पूर्व छात्र के चयन की जानकारी लगने के उपरांत प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही बुला कर नरेश का स्वागत और सम्मान किया। स्कूल की प्राचार्य अचला शर्मा ने देश सेवा का मार्ग चुनने पर नरेश की प्रशंसा करते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को भी इस उपलब्धी से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्कूल के ही छात्र सूरज त्यागी और नितिन मालवीय भी सेना में चयनित हो चुके हैं। इस अवसर पर स्कूल के उप प्राचार्य भगवानदास पंथी, शिक्षिका नीति जैन, कीर्ति सोनी, करिश्मा भारती तथा मोनिका शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं...