पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Seminar Explain The Benefits Of Sprouted Grains Show How To Prevent Corona

गोष्ठी: अंकुरित अनाज के फायदे समझाए, कोरोना से बचाव के तरीके बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| ग्राम गमाखर में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान योग गुरु शफाकत हुसैन कादरी ने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अंकुरित अनाज के फायदे बताए। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के तरीके समझाए। इस मौके पर ग्रामीणों को प्रयोग के माध्यम से बताया गेहूं, चना, मटर, मूंगफली दाने, मूंग आदि को पानी में भिगोएं और उनके फूलने के बाद कपड़े में बांधकर रख दें। अंकुरित होने पर उसका सेवन करें। इससे शरीर का रक्त साफ होता है। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह प्रकृतिक पौष्टिक आहार है इसके कोई साइडइफेक्ट नही है। साथ ही यह वसा युक्त है और मोटापे से बचाता है। आसानी से पच जाता है। अंकुरित अनाज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी, सी, ई से भरपूर होता है। इसमें फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मेग्नीशियम जैसी पौष्टिक तत्व भी होते हैं, जो हमारे स्वास्थ रक्षक शैलों को कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता देते हैं। इसके साथ ही इस वायरस के संक्रमण से कैसे बचा जाए इस पर प्रकाश डाला।
खबरें और भी हैं...