टीबी वार्ड का सामान नए जिला अस्पताल में शिफ्ट
_photocaption_विदिशा| पुराने जिला अस्पताल भवन से टीबी वार्ड का सामान शुक्रवार को नए जिला अस्पताल परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार से अस्पताल के कर्मचारियों ने वाहनों के जरिए पूरा सामान नए ठिकाने पर पहुंचाया। कर्मचारियों का कहना था कि टीबी के मरीजों को नए अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद पुराने भवन में हमारा बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया था। इस कारण हम लोगों ने अपना सामान नए भवन में शिफ्ट कर लिया है।*photocaption*