पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Shramdaan Betwa Ghat To Deliver Water On The Day Of Youth Festival Dedicated To Save Plants

श्रमदान... पौधों को बचाने समर्पित युवा त्योहार के दिन भी पहुंचे पानी देने बेतवा घाट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| बेतवा रिपटा घाट पर कल्याण राव वेलफेयर सोसायटी द्वारा दर्जनों की संख्या में पौधे लगाए गए थे, साथ ही पौधों के वृक्ष बनने तक देखरेख करने का संकल्प लिया था। संकल्प के चलते समय समय पर बेतवा घाट पहुंचकर पौधों की देखरेख करते हैं ताकि वह जल्द बड़े हो सकें। रंग पंचमी के त्यौहार पर पूरा शहर रंग गुलाल के साथ उत्सव मना रहा था इसी बीच वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने पौधों की देखरेख कर पानी डाला। समिति सदस्यों का कहना है कि पौधे लगाने मात्र से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। जीवन में अगर एक पौधा भी लगाया है तो उसकी वृक्ष बनने तक देखरेख करना चाहिए।

कई लोगों द्वारा पौधे तो रोप दिए जाते हैं लेकिन उनकी देखरेख नहीं होने से वह वृक्ष बनने से पहले ही सूख जाते हैं। समिति के पवन सेन, अमित दिवाकर ने बताया कि घाट के समीप मिट्टी के ढेरों पर फलदार, छायादार पौधे सर्दी के दौरान लगाए गए थे। पौधों को बचाने के लिए ट्री-गार्ड लगाए गए ताकि मवेशी उन्हें नष्ट न करें।
खबरें और भी हैं...