पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Signs Of Corona Not Found In A Traveler Who Returned From Bangkok

बैंकाक से लौटे यात्री में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| शनिवार को थाईलैंड के बैंकाक शहर के लौटे एक यात्री की स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की टीम ने जांच-पड़ताल की। इस परीक्षण में उसे कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दिए। इस संबंध में सीएमएचओ डा.केएस अहिरवार ने बताया कि विदिशा के माधवगंज का एक यात्री शुभम कोठारी पिछले दिनों बैंकाक टूर थाईलैंड गया हुआ था। वहां से शनिवार को विदिशा लौटने पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

फिलहाल उसमें किसी प्रकार के संदिग्ध बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद भी उसे होम आइसोलेशन वार्ड में लगातार 28 दिनों तक रखा जाएगा। उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी लगातार किया जाएगा। विदिशा में अब तक विदेश से लौटे ऐसे 6 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
खबरें और भी हैं...