- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Silent Procession Yesterday To Protest Against The Offer Of Selling Eggs Meat From Fair Price Shops
उचित मूल्य की दुकानों से अंडे, मांस बेचने के प्रस्ताव के विरोध में मौन जुलूस कल
शासकीय राशन की दुकान पर सस्ती दरों पर अंडे- मांस और मछली बेचने का प्रस्ताव नीति आयोग भारत सरकार ने आगामी 15 वर्षों के लिए दिया है।
इस प्रस्ताव के खिलाफ विदिशा नगर के सभी धर्म, समाज के लोगों, शाकाहार तथा जीवदया प्रेमियों द्वारा आगामी 16 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे एक विशाल आंदोलन करने की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर माधवगंज से एक जुलूस निकाला जाएगा। केंद्र सरकार के अनीतिपूर्ण निर्णय के विरोध में मौन प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि इस संबंध में विदिशा नगर के सभी हिन्दू, सर्वधर्म सभा के प्रतिनिधियों की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट में हो चुकी है। इस अवसर पर विभिन्न धर्म और क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से भारत सरकार के उक्त प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। सभी लोगों ने तय किया है कि सभी संस्थाएं नीति आयोग के उक्त प्रस्ताव का विरोध कर ज्ञापन सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राष्ट्रपति को देकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। लोगों का कहना है कि भारतीय संस्कृति के विरुद्ध शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से अंडा, मछलियां एवं मांस का वितरण करने का निर्णय न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि यह हिंदू समाज एवं हिन्दू धर्म और संस्कृति के विपरीत है। इस प्रकार के प्रस्ताव को लाकर नीति आयोग ने अनीति पूर्ण निर्णय लिया हैं, जिसे नागरिक किसी भी सीमा पर स्वीकार नहीं करेंगे।