- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Soumya Will Be Presented Today In The Special Show Of Saregamapa Little Champs
सारेगामापा लिटिल चैम्प के स्पेशल शो में आज होगी सौम्या की प्रस्तुति
विदिशा की शान बनी बेटी सौम्या
निजी चैनल प्रसारित होने वाले सारेगामापा लिटिल चैम्प रियलिटी सिंगिंग शो पर शहर की सौम्या शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी। शो 14 और 15 मार्च को रात 8 बजे जी टीवी पर प्रसारित होगा । इस बार के शो में शनिवार के दिन विदिशा की सौम्या शर्मा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा के सामने अपने गीत की प्रस्तुति देंगी। वहीं संगीतकार प्यारेलाल ने सौम्या शर्मा को संगीत और गीत की कई बारीकियों के टिप्स देते हुए एक महान गुरु की तरह सिखाते हुए गीतों के गायन का तरीका सिखाया। संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की मशहूर जोड़ी में से लक्ष्मीकांत के स्वर्गवास होने के बाद से प्यारेलाल स्वर्गीय लक्ष्मीकांत से अपनी जीवन पर्यन्त दोस्ती को आज भी अपनी यादों में जीवित रखे हुए हैं। साठ के दशक से एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के उद्देश्य से बनी इस जोड़ी ने कई वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। आज भी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े दिग्गजों द्वारा इस जोड़ी के नाम को सलाम किया जाता है ।
अपनी जोड़ी और संगीत के प्रति धर्म और कर्त्तव्य निभाते हुए प्यारेलाल ने बार बार दोहराया कि बिना लक्ष्मीकांत के प्यारेलाल कुछ भी नही है। शो के जज कुमार शानू ,अलका याज्ञनिक और उदित नारायण के साथ शो के होस्ट मनीष पॉल ओर सौम्या के पिता अमिताभ शर्मा भी जी सारेगामापा में उपस्थित होंगे।