पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रवृत्ति के आवेदन 15 मार्च तक जमा करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| अनुसूचित जाति, जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत हैं और वे अपनी संस्था के छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल पर दर्ज नहीं करा सके हैं, ऐसे समस्त विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित ना रहें। उन सभी के सभी आवेदनों को जमा कराने की जवाबदेही संस्था प्रमुख की रहेगी। पोर्टल पर आवेदन कार्य दो दिन के भीतर कर वरिष्ठ कार्यालय को 15 मार्च तक जमा कराना सुनिश्चित करें। जिले में कोई भी पात्र छात्र छात्रवृति योजना के लाभ से वंचित ना रहे ।

सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करनेे पर की आतिशबाजी

गुलाबगंज| मंगलवार को होली का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया। साथ ही कांग्रेस के विधायकों द्वारा त्यागपत्र देने के कारण और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर यहां पर आतिशबाजी भी की गई। इसके अलावा भाई दूज के अवसर पर दुकानदारों द्वारा अपने तौल कांटे और बाट की पूजा की।

खबरें और भी हैं...