- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Swaroop Nagar Railway Gate Will Remain Closed Till 19 March
स्वरूप नगर रेलवे फाटक 19 मार्च तक बंद रहेगा
गंजबासौदा| स्वरूप नगर रेलवे फाटक 19 मार्च तक यातायात के लिए बंद रहेगा| इस फाटक के आसपास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है| इसके चलते इसे रेलवे द्वारा 28 फरवरी से 7 दिन के लिए बंद किया गया था लेकिन मरम्मत का कार्य पूरा ना होने के कारण इसकी अवधि 7 दिन के लिए फिर से बढ़ाई गई थी| यह अवधि समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ इसके चलते यातायात के लिए 7 दिन और बंद किया गया है|