बेतवा से तहसीलदार ने की जेसीबी जब्त
गंजबासौदा| तहसीलदार यश वर्धन सिंह ने गमाखर गांव में बेतवा नदी पर चल रहे रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए अचानक छापा मारा लेकिन मौके पर जेसीबी मिली। उसे जब्त कर तहसील में खड़ा किया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध उत्खनन का मामला बनाया गया है।
जिस समय तहसीलदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे उससे पहले जेसीबी छोड़़कर अवैध उत्खननकर्ता मौके से भाग गए। तहसीलदार के आने की जानकारी उनको मिल गई थी लेकिन वह आनन फानन में जेसीबी को नहीं ले जा सके। तहसीलदार उसे तहसील प्रांगण ले आए।