- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News The Biggest Contribution Of Women In Making Society Educated And Aware
समाज को शिक्षित व जागरूक बनाने में महिला का सबसे बड़ा योगदान
गंजबासौदा| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कराओ के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सशक्त नारी, सशक्त समाज विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया जो नगर में कार्यरत होकर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रति जागरूकता का कार्य कर रहीं हैं। समाजसेवी रीता भावसार ने कहा कि समाज को शिक्षित व जागरूक बनाने में महिला का सबसे बड़ा योगदान होता है। एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को शिक्षित करती हैं। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाए जाने के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि सभी माता पिता बेटों के सामान ही बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाए। इनर व्हील क्लब अध्यक्ष रीतिक अरोरा ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर होना जरूरी है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरे समाज को महिलाओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए। इस मौके पर राजेश नेमा, मंजू ओसवाल, मिथिलेश शर्मा, संगीता खंडेलवाल, स्वाति जैन, बबली सैनी, राज अरोरा, रुचि शर्मा, रचना श्रीवास्तव, रानी राजपूत, तृष्णा दत्त, कल्पना दत्त मौजूद थी।