- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News The Drain Was Being Built On The Water Pipe At The New Bus Stand Construction Stopped Now It Will Be One And A Half Meters Back
नए बस स्टैंड पर पानी की पाइप पर बन रहा था नाला, निर्माण रोका, अब डेढ़ मीटर पीछे बनेगा
नए बस स्टैंड पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे नाले का कार्य रोका गया। अब नाला एक से डेढ़ मीटर पीछे खिसका कर बनाया जाएगा। जहां वर्तमान में नाले का निर्माण किया जा रहा था। उसके नीचे जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन है। यदि वहां नाला निर्माण हो गया तो भविष्य में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई तो उसकी मरम्मत नहीं हो पाएगी। इधर ठेकेदार ने जब नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू की और निर्माण शुरू किया। उसके बाद नपा की नींद टूटी, इसके कारण नाले का निर्माण रोकना पड़ा। नाला पीछे खिसकने से सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी। उसका इस्टीमेट बढ़ेगा। इसका इस्टीमेट बढ़ाने की कार्रवाई चल रही है। इससे निर्माण बंद पड़ा है।
पहले नहीं पूछा : निर्माण शुरू करने से पहले ठेकेदार ने नगर पालिका से संपर्क नहीं किया। ले आउट डाल दिया। जेसीबी ने चार फीट चौड़ी खुदाई कर दी। खुदाई पूरी होते ही ठेकेदार ने सरिए का जाल डालकर निर्माण शुरू का दिया। इधर जब पाइप लाइन पर ही नाला निर्माण होने की खबर नपा को मिली। ठेकेदार से निर्माण कार्य रुकवा दिया।
निर्माण शुरू करने से पहले ठेकेदार ने नहीं किया नगर पालिका से संपर्क, इसलिए बनी ऐसी स्थिति
सुधीर उपाध्याय, सीएमओ नपा गंजबासौदा।
इस्टीमेट डाइंग संशोधन
निर्माण एक मीटर पीछे होने पर सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी। इससे निर्माण की लागत में इजाफा होगा। इसे संशोधित इस्टीमेट को स्वीकृत कराने की तैयारी चल रही है। इससे निर्माण प्रक्रिया शुरू हो सके। अब करीब साठ फीट लंबे सीसी बेस मटेरियल को हटाना पड़ेगा। सागम्री लागत मजदूरी बेकार जाएगी। जाल को हटाकर नए सिरे से खुदाई कराना पढ़ेगी। उसके बाद ही निर्माण होगा।
एक मीटर पीछे बनेगा
जहां निर्माण कार्य चल रहा है। उसी के नीचे जल आवर्धन योजना की सप्लाई लाइन जमीन में नीचे है। उस पर नाला निर्माण होने के बाद उसकी मरम्मत तक नहीं हो पाएगी। इसके कारण पूरी लाइन बेकार हो जाएगी। इससे नए बस स्टैंड क्षेत्र की पूरी जल सप्लाई बंद हो जाएगी। इससे उसको एक मीटर पीछे बनाने का नपा ने निर्देश दिया है। इससे पाइप लाइन पेवर ब्लाक के नीचे रहने से क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत हो जाएगी।
गंजबासौदा। वार्ड क्रमांक 1 चंद्रप्रभु नगर के समीप गली में पाइप लाइन फूट जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस गली में नगर पालिका ने एक साल पहले ही पाइप लाइन डाली है। यह पाइप लाइन फूटने से पूरी गली में कीचड़ के हालात बन गए हैं। इससे रहवासियों का आना जाना दूभर हो रहा है। पूरी गली में कीचड़ के हालात बने बन चुके है। बच्चे सड़क पर फिसल कर गिर रहे हैं। इसकी सूचना नगर पालिका कर्मचारियों को भी दी गई है। दूसरी तरफ पाइप लाइन टूट ने से उपभोक्ताओं को जल सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है। नलों तक प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है। बहुत कम पानी आ रहा है। लीकेज बड़ा होने के कारण अधिकांश पानी पाइप से निकल कर सड़क पर बह रहा है। यदि पाइप लाइन की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो जल आवर्धन योजना का काफी पानी बर्बाद होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को भी समस्या आएगी। पूरे क्षेत्र में पानी फैलने से कीचड़ और गंदगी पनपेगी।
चंद्रप्रभु नगर में जलावर्धन योजना की पाइप लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा
ड्राइंग ठेकेदार को दी, शुरू हुआ काम
अर्बन डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा जो ड्राइंग ठेकेदार काे दी गई है, उसी आधार पर उसके इंजीनियर ले आउट डाल देते हैं। कर्मचारी निर्माण शुरू कर देते हैं। पूर्व में भी बस स्टैंड पर आरसीसी नाला निर्माण करते समय नपा से संपर्क नहीं किया। इससे दुकानों के सामने पांच फीट जमीन छोड़कर बनाया गया। छोड़ी गई जमीन बेकार हो गई। उस पर अतिक्रमण होगा। इस निर्माण को लेकर भी नपा सहित नागरिकों ने आपत्ति दर्ज कराई। किसी की नहीं सुनी। इससे विवाद खड़ा हो गया।