पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News The Group Of Hurriyas Showered Their Colors And The Flower Festival Was Celebrated In The Court Of Madan Mohan

हुरियारों की टोली ने बरसाया रंग-गुलाल, मदनमोहन सरकार के दरबार में फूल-डोल उत्सव मनाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिन्दू उत्सव समिति ने निकाला रंगपंचमी का पारम्परिक जुलूस

शनिवार को सारा नगर रंगपंचमी के उल्लास से सराबोर दिखाई दिया। घरों और गली-मोहल्लों में सुबह से लेकर शाम तक रंग और गुलाल बरसा। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित जुलूस में हुरियारों ने जमकर डांस भी किया।

होली और भाईदूज के बाद बीते दो दिन युवाओं और बच्चों की टोली बेसब्री से रंगपंचमी का इंतजार कर रहे थे। इसी उत्साह के चलते नगर में शुक्रवार शाम से ही रंग-गुलाल की बरसात होने लगी थी। इसके बाद शनिवार को भी रंगपंचमी का उत्साह सुबह से ही गली-मोहल्लों में दिखाई देने लगा। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित पारम्परिक जुलूस सुबह 10 बजे कस्टम पथ से शुरू हुआ। जुलूस में दो टैक्टर-टालियों पर खड़ी युवाओं की टीम द्वारा रंग और गुलाल बरसाया जा रहा था। युवाआंें और किशोर की टोलियां ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नपा द्वारा मुख्य बाजार में की गई साउंड व्यवस्था में होली की गीत बज रहे थे।

ये गीत भी हुरियारों का उत्साह बड़ा रहे थे। हिउस के अध्यक्ष ओम सोनी, सुमंत मित्तल, विष्णु गर्ग, विहिप नेता रिंकू सुमन, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष कुलदीप जैन, पवन शर्मा, आदेश बड़सरे, नीरज मालवीय के साथ ही अनेक कार्यकर्ता युवाओं का मार्गदर्शन कर रही थे। यह जुलूस मुख्य बाजार से हाजीपुर होता हुआ बासौदा नाका चौराहे पर दोपहर में डेढ़ बजे समाप्त हुआ।

होली का उत्साह नगर के मंदिरों में भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को प्रतिष्ठित मदनमोहन सरकार के दरबार में फूल-डोल उत्सव मनाया गया। सरकार और राधा रानी को रंग अर्पित करने के उपरांत भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर उत्सव की बधाई दी। इसी तरह छिपेटी बाजार स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर में भी फूल-डोल उत्सव का उल्लास दिखाई दिया। यहां पर युवाओं की टोली ने होली के गीतों पर रंग बरसाते हुए जमकर डांस किया। यह उल्लास देर रात तक यहां पर बना रहा।

खबरें और भी हैं...