पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News The Health Department Did Not Check The Symptoms Of Corona For Travelers Coming From France Via Italy Now It Will Be Monitored For 28 Days

इटली के रास्ते फ्रांस से आए यात्री की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच नहीं मिले कोरोना के लक्षण, अब 28 दिनों तक रहेगी निगरानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदेश से लौटे कोरोना वायरस के अब तक पांचों संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

इटली के रास्ते फ्रांस से विदिशा लौटे एक यात्री की स्वास्थ्य विभाग ने जांच-पड़ताल की है। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसे आगामी 28 दिनों तक अंडर
आब्जर्वेशन रखेंगे। कोरोना के 5 संदिग्ध मरीजों की जांच निगेटिव निकलने से उनके परिजनों और स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।

इस संबध में सीएमएचओ डा.केएस अहिरवार ने बताया कि विदिशा के सुभाषनगर में रहने वाले एक यात्री जगदीप सिंह जोकि पेशे से व्यवसायी हैं, वे इटली के रास्ते गुरुवार को ही फ्रांस से विदिशा लौटे हैं। ऐसे में उनके बारे में सूचना मिलने पर हमारी टीम ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच की है। सैंपल लेने पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक विदिशा के 3, गंजबासौदा के 1 तथा सिरोंज के 1 कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच विदेश से लौटने पर हो चुकी है लेकिन उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

गंजबासौदा... मिसिका ने घर लौटकर ली राहत की सांस

एक महीने से चीन के शंघाई स्थित एक कमरे में कैद रहने के बाद गंजबासौदा की मिसिका भावसार ने अपने घर वापस आने के बाद राहत की सांस ली है। मिसिका भावसार चीन के शंघाई में स्पोर्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। वह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भावसार की बेटी हैं। जब से चीन में कोरोना वायरस फैलने की खबर सुनी तो बेटी के स्वास्थ्य को लेकर परिजन काफी चिंतित थे। उन्होंने बेटी को चीन से वापस अपने देश बुलाया । जब बेटी वापस घर आई तो परिजनों ने भी चैन की सांस ली। चीन से वापस लौटी मिसिका ने बताया कि चीन में कोरोना वायरस फैलने से हालात बहुत खराब हो चुके हैं।

रिकॉल... इससे पहले चीन और अमेरिका से लौटे थे यात्री

इससे पहले चीन और अमेरिका से विदिशा लौटे कोरोना वायरस के तीनों संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस संबंध में सीएमएचओ डा.केएस अहिरवार और डेमोलाजिस्ट डा.शोएब खान ने बताया कि गंजबासौदा की रहने वाली मिसिका भावसार चीन से शंघाई शहर से लौटी थीं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी जांच की तो उसमें कोरोना वायरस के कोई सिमटम्स नहीं मिले। इसके अलावा विदिशा की रहने वाली हर्षिता दीक्षित अमेरिका से चीन होते हुए विदिशा लौटीं थीं तो उसकी भी जांच कराई गई थी। हर्षिता ने अमेरिका से लौटते समय चीन में अपनी फ्लाइट चेंज की थी। इस कारण उसे भी संदिग्ध मरीज माना जा रहा था लेकिन उसकी भी जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है। इसके अलावा विदिशा की ही रहने वाली जयश्री भार्गव चीन के नैंचिंग शहर से विदिशा लौटी हैं। उसे फीवर और कफ की शिकायत थी। इसलिए उसके जांच सेंपल जांच के लिए नागपुर लैब में भेजे गए थे। वहां से जयश्री भार्गव की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। इन तीनों मरीजों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
खबरें और भी हैं...