पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में निकाली मूर्खाधिराज की सवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। जिले भर में धूमधाम से होली मनाई गई। इस दौरान मूर्खाधिराज की सवारी भी निकली। मंगलवार को शहर निकली मूर्खाधिराज की सवारी में पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई, विधायक शशांक भार्गव, सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल आदि लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं बुधवार को पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने डांस भी किया। विदिशा माधव उद्यान में इको फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। विदिशा नेमा समाज का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें समाज के लोग एकत्रित हुए। रॉयल सिटी महिला क्लब द्वारा राधा-कृष्ण बनाकर होली के दिन एक-दूसरे पर गुलाल डालकर होली का उत्सव मनाया।
खबरें और भी हैं...