पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News The Main Gate Of The College Remains Open For 24 Hours Alcoholics Enter

24 घंटे खुला रहता है कॉलेज का मुख्य गेट, शराबी करते हैं प्रवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय गेट 24 घंटे खुला रहता है। इससे रात के समय बिना किसी रोक टोक के शराबी प्रवेश कर रातभर उत्पात मचाते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कालेज सुरक्षा के लिए बांउड्रीवाल के साथ ही मुख्य द्वार का निर्माण कराया था ताकि असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके लेकिन मुख्य द्वार चौबीस घंटे खुला रहता है। इस संबंध में कई बार विद्यार्थी संगठन कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन इसके बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि कालेज समय में विद्यार्थियों के साथ कई युवक प्रवेश कर जाते हैं। इससे छात्राएं परेशान हैं। कालेज परिसर में प्रवेश करते समय किसी से पूछताछ नहीं होती और न ही रात के समय गेट बंद किया जाता।
खबरें और भी हैं...