पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News The Money Did Not Come Out Of Atm But The Amount Was Reduced From The Account

एटीएम से नहीं निकले रुपए, लेकिन खाते से कम हुई राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| एटीएम मशीन से रुपए निकालते समय रुपए तो नहीं निकले बल्कि खाते से राशि कम हो गई। इससे परेशान उपभोक्ता पिछले एक महीने से बैंक के चक्कर लगा रहा है। उपभोक्ता दीपक सोलंकी ने बताया कि 11 फरवरी को 10 हजार रुपए निकालने के लिए एटीएम की पूरी प्रक्रिया की लेकिन रुपए नहीं निकले और राशि निकले बिना ही खाते से रुपए कट गए। रुपए नहीं निकलने व खाते से राशि कम हो जाने की शिकायत बैंक आफ बड़ोदा में लिखित आवेदन सौंपकर की गई। शिकायत के एक महीने बीत जाने के बाद भी राशि बैंक खाते में वापस नहीं आई है। इससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। एटीएम से राशि निकालते समय आए दिन उपभोक्ताओं के रुपए फंस रहे हैं। इससे वह परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार एटीएम की बिजली बंद होने, सर्वर डाउन होने व अन्य समस्या के चलते राशि निकले बिना ही खाते से कम हो जाती है। बैंक अधिकारियों से शिकायत करने पर वह समय पर समस्या का निराकरण नहीं करते। इसके चलते कई उपभोक्ता बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
खबरें और भी हैं...