पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandi Bamora News Mp News The Poor Have Not Got Ration In Gohar Since February

गोहर में गरीबों को फरवरी से नहीं मिला राशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडीबामोरा| गोहर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाला गेहूं फरवरी महीने में नहीं मिला। ग्रामीण महादेव प्रजापति ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाला गेहूं फरवरी से नहीं मिला। कई बार दुकान के चक्कर काटने के बाद भी उनको गेहूं प्राप्त नहीं हो पाया। गेहूं ना मिलने के कारण गांव वालों को महंगी दरों पर बाजार से गेहूं खरीदना पड़ रहा है। एक रुपए किलो मिलने वाला गेहूं उचित मूल्य दुकान पर सरकार ने इस गांव में नहीं पहुंचाया। दुकान के सेल्समैन अशोक कुर्मी ने बताया कि उन्होंने कई बार इस बारे में विभाग को बताया कि फरवरी महीने का राशन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ, केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।
खबरें और भी हैं...