पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News The Sewer Was To Be Built With Buildings But Remained 5 Feet Ahead

भवनों से सटाकर बनना था नाला लेकिन 5 फीट आगे बना रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण नपा के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण हो रहा है। बरेठ रोड पर नपा द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले का निर्माण भवनों से सटकर प्रस्तावित कराए जाने का प्रस्ताव था। लेकिन
भवनों के आगे पांच फीट जगह छोड़कर निर्माण कराया जा रहा है। इससे बरेठ रोड़ और संकरा हो जाएगा।

बरेठ रोड़ का भविष्य में विस्तार प्रस्तावित है। इसी विस्तार के चलते कृषि मंडी ने बाउंड्रीवॉल से सटकर 60 व्यापारिक दुकान निर्माण के लिए लोनिवि से एनओसी मांगी थी। विभाग ने देने से इंकार कर दिया था। कृषि मंडी को अपनी बाउंड्रीवॉल हटाकर नई दुकानों का निर्माण कराना पड़ा। बरेठ रोड शहर का सबसे व्यस्ततम रोड है। इस पर सबसे ज्यादा यातायात का दबाव रहता है। इस मार्ग का निर्माण 80 फीट चौड़ा प्रस्तावित है। लेकिन नपा के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण सड़क की चौड़ाई तय सीमा तक नहीं बढ़ पाएगी। नगर में भवनों से सटकर नाला निर्माण का प्रावधान किया गया था। लेकिन नपा ने पांच फीट जगह छोड़ कर निर्माण करती है। इससे छोड़ी गई जगह का उपयोग सार्वजनिक रूप में नहीं हो सकता। भविष्य में बनने वाले भवन पांच फीट आगे बनेंगे। इससे छोड़ी गई जगह अतिक्रमण में चली जाएगी। नगर में बरेठ रोड़ पर सबसे ज्यादा महंगी जमीन है। यहां एक-एक फीट जमीन बेहद कीमती है। इसका जाता उदाहरण स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए गए नाला निर्माण से मिलता है। नाला भवन से सटकर बनाए जाने के स्थान पर पांच फीट जगह छोड़कर बनाया गया है। इस मामले मे सीएमओ सुधीर उपाध्याय का कहना है इसका विरोध अर्बन डेवलपमेंट कंपनी से कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं...