पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Ti Gives Strict Instructions To Dj Operators No Problem In Children39s Education

बच्चों की पढ़ाई में न हो दिक्कत, टीआई ने डीजे संचालकों को दिए सख्त निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों को नगर निरीक्षक वीरेन्द्र झा द्वारा बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान डीजे संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वार्षिक बोर्ड परीक्षा के दौरान शहर में डीजे बंद रहें। होली पर भी डीजे का शोर शराबा न हो। सु्प्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार एक निर्धारित ध्वनि तक ही साउंड चलाएं, जिससे विद्यार्थी परेशान न हों। इन दिनों कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। तेज आवाज में बज रहे डीजे साउंड से विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। बैठक में थाना अंतर्गत आने वाले दो दर्जन से अधिक डीजे संचालक शामिल हुए जिन्हें सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई डीजे पाया गया तो उस पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...