- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Transfer Of Third Class Employees Doing Ayush Officer Despite Transfer Of Authority
अधिकार न होने के बाद भी आयुष अधिकारी कर रहे तृतीय वर्ग के कर्मचारियों का तबादला
इस मामले में सीएम हेल्पलाइन पर भी की गईं शिकायतें
गंजबासौदा| जिला आयुष अधिकारी द्वारा नियम विरुद्ध तृतीय वर्ग कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाने से एक और जहां कर्मचारियों में खासा गुस्सा है, वहीं कर्मचारी संगठन इसे नियम विरुद्ध मान रहे हैं।
इस मामले को लेकर संगठन जिला आयुष अधिकारी के खिलाफ संभागीय आयुष अधिकारी को शिकायत भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इधर जिन कर्मचारियों के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें की गईं उनकी जांच करने के लिए संभागीय आयुष अधिकारी ने पत्र भी लिखा, लेकिन जिला आयुष अधिकारी ने अब तक जांच कर प्रतिवेदन तक नहीं भेजा। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुरारिया के कंपाउंडर रमेश कुमार गुजराती के विरुद्ध सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी। इन शिकायतों की जांच के लिए संभागीय आयुष अधिकारी भोपाल ने जिला आयुष अधिकारी को पत्र लिखा था। उसकी न तो जांच की गई। न जांच प्रतिवेदन भेजा गया। उसे जांच से बचाने मुरारिया से हटाकर मसूदपुर स्थानांतरित कर दिया।
कलेक्टर ने नाराजगी जताई थी
कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस मामले कड़ी नाराजगी जताई थी। किंतु जिला आयुष अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी का आधे दिन का वेतन काट कर पल्ला झाड़ लिया। उसके बाद उसे हटाकर वर्धा ड्यूटी लगा दी। कंपाउंडर विशाल शर्मा की ड्यूटी मुरारिया लगा दी। जब इसका विरोध तो उसे निरस्त कर दिया। खड़रे कंपाउंडर अतर सिंह की ड्यूटी मुरारिया लगाई दी।
सीआर बिगाड़ने की धमकी दी जा रही
कर्मचारी नेता राजेंद्र शुक्ला ने बताया जिला अधिकारी को तृतीय वर्ग कर्मचारियों को इधर से उधर स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं है। इसके लिए उन्हें संभागीय अधिकारी से स्वीकृति लेना होती है लेकिन नियम निर्देशों को ताक में रखकर मनमाने ढंग से कामकाज करने का विरोध करने पर कर्मचारियों को सीआर बिगाड़ने की धमकी दी जा रही है। इसके चलते आयुष कर्मचारियों में काफी रोष देखा जा रहा। इस मामले जिला आयुष अधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार अहिरवार का कहना है उनको तृतीय वर्ग कर्मचारियों के स्थानांतरण अधिकार नहीं है। लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश पर औषधालयों की व्यवस्था ठीक करने ड्यूटी लगाई गई है।