पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Truck Grandmother Aunt And Nephew Injured In Rear Wheel

ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आई बाइक, दादी बुआ और भतीजा घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लिंक रोड पर बालाजी धाम काॅलोनी के सामने की घटना

लिंक रोड पर बालाजी धाम कालोनी के सामने रविवार दोपहर में हुए हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों ही घायलों को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है।

दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र के मुबारक पुर गांव में रहने वाली प्रेमबाई अहिरवार 60 और उनकी बेटी सविता बाई 24 सिरोंज आई थी। प्रेमबाई का नाती अभिषेक अहिरवार 16 साल अपनी बाइक पर दादी और बुआ को बैठाकर उन्हें छतरी नाका छोड़ने जा रहे थे। बाइक जब लिंक रोड पर बालाजी धाम कालोनी के सामने पहुंची तो सामने से आ रही बाइक को देख कर अभिषेक ने नियंत्रण खो दिया और उसकी बाइक सड़क पर ही गिर गई और ये तीनों बाइक के दूसरी ओर गिर गए। तीनों सामने से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। चालक ने तुरंत ही ट्रक को रोका और मौजूद लोगों ने कराह रहे तीनों लोगों को पहिए के नीचे से निकाला। इसी बीच ट्रक चालक मौके से भाग गया। मौके पर लोगों का मजमा लगा रहा। इसी बीच मौके पर पहुंची डायल 100 तीनों को लेकर सिरोंज अस्पताल पहुंची। दुर्घटना में घायल तीनों ही लोगों के एक-एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने के सामने खड़ा कर दिया है।

खबरें और भी हैं...