पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurwai News Mp News Two Bikes Collided The Trolley Crushed Maternal Uncle And Nephew Woman Also Died

दो बाइकें टकराईं, गिरे तो ट्राॅली ने मामा-भांजे को कुचला, महिला की भी मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई बामोर रोड पर हादसा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

कुरवाई| कुरवाई क्षेत्र के बामोरा कुरवाई रोड पर गुरुवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक पर सवाल मामा-भांजे औरा एक महिला नीचे गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने मामा-भांजे को कुचल दिया। मौके पर मामा-भांजे की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी महिला के पेट में चोट आई और इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में परिजन आ गए। परिजनों का आरोप था कि यदि इलाज होता तो महिला की जान बच सकती थी।

बामोरा कुरवाई रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। बाइक सवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ट्राली से कुचले जाने के बाद नटेरन के खड़ेर निवासी रामबाबू कुशवाह(35) और 6 साल के भांजे गौरव की मौत हो गई। घायल महिला प्रेमबाई प|ी गुलाब कुशवाह को जननी एक्सप्रेस से अस्पताल कुरवाई लाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉ पीके जायसवाल ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था लेकिन हादसे में महिला को अंदरूनी चोट के कारण लगभग 1 घंटे पश्चात उसकी मौत हो गई।

एक घंटे तक नहीं किया गया रेफर: महिला अस्पताल में तड़पती रही। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि महिला के साथ कोई नहीं था। इसलिए उसे रेफर नहीं किया गया। इसलिए रेफर नहीं किया जा सका। आखिर में महिला ने दम तोड़ दिया। खड़ेर गांव से आए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा मचाया और अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर राजस्व एवं पुलिस अधिकारी थाना परिसर में 1 घंटे तक जमे रहे। मामले में कुरवाई पुलिस ने ट्रैक्टर वाहन चालक और अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...