ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दो युवक घायल
मंडीबामोरा| खुरई रोड पर शनिवार शाम 7.30 पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में दो युवक पीछे से जाकर टकरा गए। जिसमें वह घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम नहीं पता चल सके। हालांकि यह युवक गांव गोहर के रहने वाले बताए गए।
स्कूलों की मान्यता के लिए आज आखिरी तारीख
रायसेन| जिले में संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिये मोबाइल एप से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय है।