पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Up To 25 Applications Will Be Submitted On The Online Portal For Recognition Of Schools

स्कूलों की मान्यता के लिए आॅनलाइन पोर्टल पर आवेदन 25 तक जमा होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल सत्र 2020-21 की नवीन मान्यता नवीनीकरण के लिए एमपी आन लाइन पोर्टल पर आवेदन दर्ज कराने की प्रकिया 11 मार्च से शुरू हो गई है जो 25 मार्च तक जारी रहेगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने बताया कि पूर्ण भरे हुए आवेदन एमपी आन लाइन पर आवेदन पत्र 25 मार्च तक अपलोड किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र के भौतिक सत्यापन एवं परीक्षण के लिए मान्यता नियम -8 (एक) के अंतर्गत निरीक्षण दलों का गठन एवं निरीक्षण उपरांत अपनी अनुशंसा सहित प्रतिवेदन संभागीय संयुक्त संचालक को भिजवाने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। 27 अपै्रल तक संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा नवीन मान्यता प्रकरणों, नवीनीकरण प्रकरणों में निर्णय लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिन संस्थाओं के आवेदन संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर निरस्त हुए हैं। उनके द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश को आन लाइन प्रथम अपील की अवधि 12 मई नियत की गई है।

लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के प्रकरणों में आन लाइन प्राप्त प्रथम अपील के निराकरण करने की अंतिम तिथि 7 जून नियत की गई है। जिन संस्थाओं के आवेदन आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय स्तर पर निरस्त हुए हैं, उनके द्वारा मान्यता समिति को आन लाइन द्वितीय अपील करने की अंतिम तिथि 22 जून नियत की गई है। मान्यता समिति द्वारा नवीन मान्यता एवं नवीनीकरण के प्रकरणों में प्राप्त द्वितीय अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 7 जुलाई नियत की गई है। संस्था द्वारा संबद्धता शुल्क जमा किए जाने पर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संबद्धता दी जाएगी। इसके लिए मान्यता प्राप्त होने के बाद मण्डल द्वारा निर्धारित तिथि तक प्रदाय की जाएगी।

अशासकीय विद्यालय एमपी आन लाइन पोर्टल पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, नवीन एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन समय सीमा में करने के पश्चात अभिलेखों सहित नस्ती दो प्रतियों में 26 मार्च तक अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय विदिशा में जमा की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...