पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Up To 25 Showroom Operators Engaged In Finishing The Registration Stock Of Bs 5 Vehicles

25 तक होंगे बीएस-5 वाहनों का पंजीयन स्टॉक खत्म करने में जुटे शोरूम संचालक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| आगामी एक अप्रैल के बाद बीएस-5 वाहनों का पंजीकरण समाप्त हो रहा है। इस समय सीमा के चलते वाहन शोरूम संचालक बीएस-5 वाहनों का स्टॉक जल्द से जल्द निकालने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को रिझाने के लिए बीएस-5 वाहनों पर डिस्काउंट और अन्य लुभावनी स्कीम भी दी जा रही हैं। दूसरी तरह बीएस-5 वाहनों के पंजीकरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत जिला परिवहन अधिकारी ने जिले के समस्त वाहन शोरूम संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। जिला परिवहन अधिकारी गिरिजेश वर्मा ने बताया कि मप्र परिवहन विभाग ने बीएस-5 वाहनों का पंजीकरण की अंतिम तारीख 25 मार्च तय की है। 25 मार्च के बाद बीएस-5 वाहनों का पंजीयन नहीं होगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि संबंधितों का सूचना जारी की गई है कि 25 मार्च तक बीएस-5 वाहनों का आवश्यक रूप से पंजीकरण करा लें।

15 तक बच्चों का आधार सत्यापन कराएं

विदिशा| शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय शालाओं में सत्र 2019-20 के लिए ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से निशुल्क प्रवेश दिया गया है। इन बच्चों का संबंधित स्कूल में आधार सत्यापन करने के लिए आरटीई पोर्टल पर सुविधा शुरू की गई है। राज्य शिक्षा केंद्र की संचालक अनुभा श्रीवास्तव ने समस्त कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयकों को पत्र जारी बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण कराने को कहा है।

खबरें और भी हैं...