पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Vacation Canceled In Public Hospital Opd Instructions Issued

जनचिकित्सालय में अवकाश निरस्त, ओपीडी खुलने के निर्देश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा ने भी नागरिकों से समूह के रूप में एकत्रित न होने को कहा

गंजबासौदा|कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शासकीय जन चिकित्सालय में रंगपंचमी और रविवार का अवकाश निरस्त कर दिया गया। सभी डॉक्‍टरों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके कारण अवकाश के बावजूद शासकीय अस्पताल में ओपीडी खुली रही। मरीजों को उपचार मिला। सभी डॉक्टर कर्मचारी मास्क पहने काम करते दिखाई दिए।

बीएमओ डाॅ. रविंद्र चिढ़ार ने बताया कि रंगपंचमी पर भीड़ रहती है। इससे वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इसको देखते स्वास्थ सेवाएं अवकाश के दिनों में जारी रहेंगी। इसी प्रकार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 मार्च से 31 तक नगर के एक मात्र सिनेमाघर को बंद रखने के निर्देश प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। इधर नपा ने भी नागरिकों से समूह के रूप में एकत्रित न होने को कहा है। हाथों को साफ रखने और मुंह पर कपड़े का उपयोग करने की सलाह दी है। इसी के चलते नगर में निकलने वाले रंग जुलूस में नागरिक शामिल नहीं हुए। इससे जुलूस में होली खेलने वालों की संख्या बेहद कम रही।
खबरें और भी हैं...