सब्जियों और फलों से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता
बच्चाें को काेराना वायरस से बचने के उपाय बताए
भूमिका: कार्यशाला के संपादन में डायरेक्टर ईशिता राणा खंडेलवाल की रही। कार्यशाला चेतना तिवारी के द्वारा संपादित की गई।
जब कोई खांसे तो उससे हमेशा दूरी बनाए रखना चाहिए।
20 सेकंड तक हमेशा हाथ धोएं, रोज नहाना भी जरूरी चाहिए।
मोबाइल, पैन, माउस , डोर की चाबी से संक्रमण का फैलता है खतरा
छींकने से स्वस्थ व्यक्ति भी हो सकता है इसलिए रुमाल का उपयोग करें।
विदिशा|स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए। विद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य कोरोना के प्रति बच्चों को जागरूक करना था। बच्चों को बताया गया कि हरी सब्जियां, फल (विशेषतया विटामिन सी की प्रचुर मात्रा से युक्त) तरकारी, सूखे मेवे, यह सब प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। मांसाहार और फास्टफूड से दूरी बनाएं।