- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Vhp And Bajrang Dal Entrusted The Responsibility Of A Village Committee To Every Officer For The Expansion Of The Organization
विहिप और बजरंग दल ने संगठन के विस्तार के लिए हर पदाधिकारी को सौंपी एक ग्राम समिति की जिम्मेदारी
विदिशा|अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल की विभाग बैठक रखी गई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री खेमजी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार के लिए ग्राम स्तर की समिति से सतत संपर्क करने को कहा। इसके लिए उन्होंने हर पदाधिकारी को एक समिति की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सामाजिक समरसता अति आवश्यक है। देश में कुछ ऐसी ताकत है जो देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है। बैठक को क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर राम नवमी के दिन राम उत्सव के रूप में संगठन द्वारा प्रत्येक ग्राम समिति तक यह खुशियां मनाई जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, सहित प्रांतीय पदाधिकारी ब्रजेश चौहान, नीलेश अग्रवाल, गोविंद बघेल आदि शामिल थे।