विदिशा- बासौदा की नई मंडियों को चालू कराओ
विदिशा|विदिशा और गंजबासौदा की नई कृषि उपज मंडियों को विधिवत तरीके से चालू कराने की मांग एक बार फिर उठी है। राष्ट्रीय किसान पार्टी ने इस मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला पंचायत में एक ज्ञापन सौंपा। किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम सिंह का कहना है कि विदिशा और गंजबासौदा मंडी के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च किए गए है। इसके बावजूद ये दोनों मंडियां बनने के सालों बाद भी चालू नहीं हो रही हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तुलसीराम सिंह का कहना है पिछले चार पांच साल से वे लगातार इन दोनों मंडियों को चालू कराने की मांग के लिए ज्ञापन देते आ रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक शासन-प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।