पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Westerly Wind Effect Fall With Rain Weather Will Remain Like This For 48 Hours

पश्चिमी हवा का असर; बारिश के साथ गिरे आेले, 48 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक दिन में 3 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान पहुंचा 30 डिग्री पर

एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी हवा के असर से शुक्रवार को अलसुबह कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई और दोपहर में आेले गिरे, लेकिन ये 10 से 15 सेकंड ही गिरे, इससे रबी फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पारा भी गिरा: अधिकतम तापमान में एक दिन में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों तक हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

15 सेकंड गिरे चने के आकार के ओले

जैसे ही उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम से हवा चलेंगी, वैसे ही आसमान साफ होने लगेगा। मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दिखाई देगी

फसलों की चिंता: बारिश और ओले गिरने के बाद किसानों का कहना है कि खेतों में फसल पककर तैयार हैं। मसूर, चना, तेवड़ा की फसल कटकर थ्रेसर किए जाने के लिए खेतों में रखी हुई है जबकि गेहूं की फसल पककर तैयार है। कट कर खेत में रखी चना, मसूर, तेवड़ा की फसल को बारिश से काफी नुकसान होने का डर है।

यहां रहा असर: विदिशा में भी सुबह बूंदाबांदी हुई वहीं अपरान्ह करीब 3 बजे नटेरन, निपानिया, खाईखेड़ा, मियांखेड़ी, ताजखजूरी, सेऊ, गंजबासौदा में दोपहर करीब 3 बजे हतोड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्र सहित आधा दर्जन गांवों में हल्की बारिश के साथ करीब 10 से 15 सेकंड तक चने के बराबर ओले गिरे। 
खबरें और भी हैं...