- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Where Drainage Is Not Possible Insecticide Will Be Sprayed In Seven Days
जहां जल निकासी संभव नहीं, वहां सात दिन में कीटनाशक का होगा छिड़काव
गंजबासौदा| नगर पालिका स्वास्थ अमले ने गुरुवार को बरेठ रोड पर वार्ड क्रमांक 7 और 6 के खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी का जायजा लेने के बाद उसकी निकासी व्यवस्था के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। जहां पानी भरा है वहां से निकासी के लिए व्यवस्था संभव नहीं है। प्लाट नीचे हैं और सड़कें नाली ऊंची हैं।
स्वास्थ दल ने गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों को मारने डेमोफास नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव करीब आधा दर्जन स्थानों पर कराया गया। जहां प्लाटों में गंदा पानी भरा है। स्वास्थ अधिकारी आरके नेमा ने बताया कि इन स्थानों पर हर सप्ताह कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। स्वास्थ निरीक्षक ने बताया कि नगर के सभी वार्ड में नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान क्रमानुसार चलाया जा रहा है। बेहलोट बायपास मार्ग पर पूर्व में भी डेंगू के कई मरीज मिल चुके हैं जबकि मलेरिया के हर साल इसी क्षेत्र में ज्यादा मामले सामने आते हैं हांलाकि यह क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आता है। इसके बाद भी नपा से छिड़काव कराया। महेंद्र लोधी ने बताया कि नपा सीमा से सटी बेहलोट बस्ती में गंदगी की हालत और भी खराब है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इससे बस्ती के लोग गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं।
नियमित होगा कीटनाशक दवा का छिड़काव।