- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Wiring Of Vehicles Due To Wire On Parasari Bridge
पारासरी पुल पर तार के कारण वाहनों के पहिए हो रहे पंक्चर
गंजबासौदा| पारासरी पुल से आवागमन के दौरान आए दिन वाहनों के पहिए पंक्चर होने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पुल चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। पुराने पुल से आवागमन चालू है जबकि उसके समीप ही पुल चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें उपयोग किए जा रहे सरिया व तार के टुकड़े पुल पर फैले होने से वाहनों के पहिए पंक्चर हो रहे हैं। वाहन चालक बृजेश कुशवाह, राहुल शर्मा का कहना है कि मजदूरों द्वारा कार्य के दौरान सरिया व तारों के टुकड़ों को पुराने पुल पर फेंक दिया जाता है। पुल पर सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों की आवाजाही होती है। इस बीच सरिया व तारों के चपेट में आने से पहिए पंक्चर हो रहे हैं। चालकों की मांग है कि पुराने पुल की सफाई कराई जाए ताकि चालकों को परेशान न होना पड़े।
रंग-गुलाल खेलने के लिए आज निकलेगा जुलूस
गंजबासौदा| रंग पंचमी पर शनिवार को सुबह 9 बजे गांधी चौक से नगर पालिका रंग गुलाल खेलने के लिए जुलूस निकालेगी लेकिन इसमें नपा कर्मचारी और अधिकारी, नागरिक ही दिखाई देंगे।
इस बार प्रदेश में चल रहे राजनैतिक संकट के चलते विधायक, पूर्व विधायक पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी नगर से बाहर हैं। रंग पंचमी पर निकाला जाने वाला यह जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ। रेलवे स्टेशन से वापस होगा। इसका समापन नपा भवन पर किया जाएगा।