पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lateri News Mp News Women Become Competent By Taking Advantage Of 50 Reservation In Elections

चुनाव में 50 % आरक्षण का लाभ लेकर सक्षम बने महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान

सिरोंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साह रविवार को नगर में दिखाई दिया। केडीबीएम इंटरनेशनल स्कूल और संस्कार ग्रीन वैली स्कूल में महिला सम्मान का आयोजन किया गया। जबकि महिला एवं बाल विकास और नपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया।

केडीबीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। स्कूल में इस अवसर पर सखी से सखी जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई। स्कूल की संचालक श्वेता आनंद त्यागी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता का प्रसार उन्हें सक्षम बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाएं शासन की इस प्रक्रिया का लाभ ले खुद भी सक्षम बनकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में यासमीन खान, जया जैन, निलोफर खान, नेहा शर्मा, संख्या रामावत, जागृति सोनी, मुख्य रूप से उपस्थित थी।लटेरी रोड पर स्थित संस्कार ग्रीन वैली स्कूल में भी महिला दिवस का उत्साह दिखाई दिया। स्कूल की ही शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायन, चेयर रेस तथा नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई।
खबरें और भी हैं...