पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Women39s Day Today39s Women Are Walking Shoulder To Shoulder With Men Nema

महिला दिवस... आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है: नेमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका द्वारा पुराना मेला ग्राउंड स्थित महावीर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया, साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को कई अधिकार दिए गए हैं, साथ ही कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ महिलाएं उठाकर परिवार व समाज का विकास कर रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारी आरके नेमा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए भी महिलाओं को आगे आकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता व शिक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सुनील भावसार, संजय विश्वास, सपना शर्मा, विनीता अहिरवार, हेमलता, ऋतु कुर्मी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...