कार्यशाला... एसबीआई के योनो एप उपयोग करने की दी सलाह
गंजबासौदा| डिजिटल लेन देन के दौरान एटीएम और मोबाइल पेमेंट में होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए शुक्रवार को लीड बैंक मेनेजर दिलीप सिरवानी ने जनपद पंचायत में जीआरएस और सचिवों की कार्यशाला में एसबीआई द्वारा बनाए गए योनाे एप से जुडऩे की सलाह दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से डिजीटल लेन देन सुरक्षित है। इसके बाद आपको एटीएम कार्ड और किसी एप का उपयोग करने की ज़रुरत नहीं होगी। इसका निर्माण वर्तमान में हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए किया है। इससे किसानों सहित आम उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए उनको भी प्रेरित करें। इस मौके पर कई बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने बैंक से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर जनपद सीईओ आरएन गुप्ता, नायब तहसीलदार सुनील गड़वाल उपस्थित रहे।