- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Workshop Get Written Action While Taking Land On Share And Coli
कार्यशाला... बटाई और कोली पर जमीन लेते समय कराएं लिखित कार्रवाई
ग्यारसपुर| करितास इंडिया के तत्वावधान में मानव विकास सेवा संघ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोली व बटाईदार किसानों के हित में आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक कार्यकर्ता महिला ट्रेनर्स ने किसानों के हित के लिए बताया की बटाई एवं कोली पर जमीन के मौखिक अनुबंध के बजाय लिखित कार्रवाई कर वकील द्वारा प्रमाणीकरण कराया जाए। इससे मुआवजा राशि व सूखा फसल क्षति का लाभ वास्तविक हितग्राही को मिल सके। साथ ही इससे झगड़े की स्थिति नहीं बनेगी। शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खाते में कैसे पहुंचे इसके भी सरल उपाय बताए गए। इसके अलावा बताया गया कि आगामी खरीफ सीजन में जितने भी किसान भाई बटाई-कोली पर जमीन करें उसकी लिखित कार्रवाई करवाएंगे। शाखा प्रबंधक सर ने कृषि ऋण व ट्रैक्टर ऋण की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विकासखंड में चल रही योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया।
अंत में जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोमल प्रसाद ओझा, पटवारी पुनीत विश्वकर्मा,
विजया बैंक के शाखा प्रबंधक पवन सर, ग्रामसेवक रैदास, एनआरएलएम से राजेश कुशवाह उपस्थित रहे। साथ ही मानव विकास की ओर से जिला परियोजना अधिकारी सुधीर राय, वीआरपी नीरज व सोनू किरार भी भी मुख्य रुप से मौजूद रहे।