- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Workshop Healthy Information Given To Teenager Girls
कार्यशाला... किशोरी बालिकाओं को दी स्वस्थ रहने की जानकारी
गंजबासौदा| पोषण पखवाड़े के तहत शुक्रवार को शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय मसूदपुर में किशोरी बालिकाओं के शारीरिक विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 50 बालिकाओं को भोजन, स्वास्थ सहित शरीर में होने वाले बदलावों की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यशाला में डा. शिवाजी चतुर्वेदी ने नाश्ता आहार में क्या उपयोग करें। स्वास्थ को लेकर कैसे सतर्कता रखें। पढ़ाई किस प्रकार करें। इससे मानसिक तनाव से क्या हानि हो सकती है। इसका शरीर व दिमाग पर क्या असर पड़ सकता है। उसकी जानकारी दी। स्टाफ नर्स सुषमा चौहान ने स्वच्छता के साथ मासिक धर्म के बारे में किशोरियों एवं महिलाओं को बताया गया साथ ही आयुर्वेद औषधियों की जानकारी दी गई। इस शिविर में नर्स दीपा साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू अहिरवार ने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई जानकारियां दी। इस दौरान विश्व स्तर पर फैले कोरोना वायरस के बारे में बताया गया। साथ ही उससे अपने आप को कैसे बचाया जा सकता है इस बारे में भी बताया।