- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Youth Awareness And Couple Camp Will Be Organized In Bhopal On April 3
3 अप्रैल को भोपाल में अायोजित होगा युवा जागरण एवं दंपत्ति शिविर
विदिशा| अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जिला की समन्वय समिति की गोष्ठी स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ राजीव नगर में संपन्न हुई। गोष्ठी में मार्गदर्शन के लिए उपजोन समन्वयक प्रभाकांत तिवारी, जिला समन्वयक अशोक सक्सेना शामिल हुए। मीडिया प्रभारी हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि 3 अप्रैल को भोपाल में आयोजित युवा जागरण एवं दंपत्ति शिविर में जिले के नवदंपतियों की सहभागिता कराने के संबंध में योजना तैयार की गई। इस शिविर में मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या संबोधित करेंगे। इसके अलावा गोष्ठी में कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिजन जिला समन्वयक मुकेश तिवारी, आरआर पवार, रामचरण चौकसे, सुमन भदौरिया, रश्मि पोरवाल, श्रीराम कटिहार, लक्ष्मण सिंह मीणा, सौरभ गुप्ता आदि शामिल थे।