- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Youths Were Seen Dancing And Dancing On The Main Routes The Market Remained Closed
मुख्य मार्गों पर नाचते गाते दिखे युवक, बाजार रहा बंद
रंग पंचमी पर शहर के मुख्य मार्गों पर युवक नाचते गाते दिखे, रंगों के त्यौहार पर जमकर गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सुबह से शुरू हुआ रंगों का त्यौहार देर शाम तक चला। दर्जनों युवकों की टोलियों ने जमकर मौज मस्ती की।
रंगपंचमी के चलते अधिकांश स्थानों पर दुकानें बंद रहीं। कुछ स्थानों पर चाय, नाश्ता की ही दुकानें खुली रहीं। त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए कोतवाली पुलिस व देहात
पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात किया गया चौराहों के साथ साथ बेतवा घाटों पर भी पुलिस द्वारा गश्त कर निगरानी की गई ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।