न्यूज डेस्क। पुलवामा हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। हर कोई मोदी सरकार से पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील कर रहा है। अपने 40 वीर जवानों को खाने के बाद देशवासियों का खून उबाल पर है। पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने यह कहते हुए भारत को चेतावनी भी दे दी है कि हमला हुआ तो हम जवाब देंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 से ही अभी तक लगातार टेंशन चल रहा है। जानिए आखिर कितनी है दोनों देशों की ताकत।
मिलिट्री बजट
- 2018 में भारत ने अपनी जीडीपी का 2.1 परसेंट (58 बिलियन डॉलर) बजट मिलिट्री को अलॉट किया।
- वहीं पिछले साल पाकिस्तान ने खुद की जीडीपी का 3.6 परसेंट (11 बिलियन डॉलर) अपनी रक्षा पर खर्च किया। पाकिस्तान को 2018 में 100 मिलियन डॉलर की विदेशी सहायत भी प्राप्त हुई।
कितनी है सेना
- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फोर स्ट्रेटजिक स्टेडीज के मुताबिक, भारत के पास 14 लाख एक्टिव सैनिक हैं।
- वहीं पाकिस्तान के पास 6 लाख 53800 सैनिक हैं। पाकिस्तान ने 1993 से 2006 के बीच अपने एनुअल खर्चे से 20 परसेंट ज्यादा सिर्फ मिलिट्री पर खर्च किए।
- पाक में 2017 में सरकारी खर्चे का 16.7 परसेंट मिलिट्री पर खर्च हुआ।
- वहीं इसी पीरियड में भारत में सरकारी खर्चे का 12 परसेंट के अंदर ही मिलिट्री पर खर्च किया गया। 2017 में यह 9.1 परसेंट था।
मिसाइल और न्यूक्लियर हथियार
- दोनों ही राष्ट्रों के पास न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल के लिए बैलेस्टिक मिसाइल्स हैं। भारत के पास 9 तरह की ऑपरेशनल मिसाइल हैं। इनमें अग्नि-3 (3 से 5 हजार किमी की रेंज) शामिल है।
- पाकिस्तान का मिसाइल प्रोग्राम चाइना की मदद से तैयार किया गया है। पाकिस्तान के पास मोबाइल शॉर्ट और मीडियम रेंज के हथियार हैं। यह भारत के किसी भी हिस्से तक पहुंचने में सक्षम हैं।
- शाहीन-2 पाकिस्तान की सबसे लंबी रेंज की मिसाइल है। इसकी 2 हजार किमी तक की रेंज है।
- पाकिस्तान के पास 140 से 150 न्यूक्लियर हथियार (परमाणु हथियार) हैं। वहीं इंडिया के पास 130 से 140 परमाणु हथियार हैं।
आर्मी
- इंडिया के पास 12 लाख जवानों की मजबूत आर्मी है। 3565 बैटल टैंक, 3100 इंफेंट्री फाइटिंग व्हीकल्स, 336 आर्मर्ड पर्सनल कैरीअर और 9719 तोपें हैं।
- वहीं पाकिस्तान आर्मी के पास 5 लाख 60 हजार सैनिक हैं। 2496 टैंक, 1605 आर्मर्ड पर्सनल कैरीअर, 4472 तोपें हैं। इनमें 375 सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर शामिल हैं।
एयर फोर्स
- इंडियन एयर फोर्स के पास 1 लाख 27200 का स्टाफ है। 814 कॉम्बेट एयरक्राफ्ट हैं।
- पाकिस्तान के पास 425 कॉम्बेट एयरक्राफ्ट हैं। इसमें चाइना का F-7PG और अमेरिका F-16 फाइटिंग फाल्कन जैट भी शामिल है।
नेवी
- इंडियन नेवी में एक एयरक्राफ्ट कैरिअर,16 सबमरीन, 14 डिस्ट्रॉयर, 13 युद्ध पोत, 106 पेट्रोल और कॉस्टल जहाज शामिल हैं। 75 कॉम्बेट कैपेबल एयरक्राफ्ट हैं।
- नेवी के पास 67,700 लोगों का स्टाफ है।
- पाकिस्तान के पास 9 युद्ध पोत, 8 सबमरीन, 17 पेट्रोल और कॉस्टल जहाज और 8 कॉम्बेट कैपेबल एयरक्राफ्ट हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.