पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो चुका है। 30 जनवरी को केरल में पहला संक्रमित मिला था। तब से 324 दिन के अंदर ये आंकड़ा एक से एक करोड़ तक पहुंच गया। अब तक 1.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी काफी तेज है। अब तक 95.41% यानी 95 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं। 3.05 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
सितंबर में कोरोना का पीक आया
अप्रैल और मई तक हर दिन देश में दो से पांच हजार नए मामले सामने आ रहे थे। जून में यह बढ़कर पांच से बीस हजार हो गया। जुलाई में हर दिन 20 से 57 हजार लोग संक्रमित मिलने लगे। अगस्त में यह आंकड़ा 60 से 75 हजार के बीच हो गया। सितंबर में एक दिन में 97 हजार तक मामले सामने आए। 17 सितंबर को देश में कोरोना का पीक था। मतलब तब सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।
17 सितंबर को देश में 10.17 लाख एक्टिव मरीज थे। जो अब तक के सबसे ज्यादा हैं। एक्टिव मरीज मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है। तब से एक्टिव केस में लगातार गिरावट जारी है। अब देश में ऐसे केवल 3.05 लाख मरीज रह गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनकी मौत हो चुकी है।
देश में ऐसे बढ़ा कोरोना
लॉकडाउन से छूट मिलते ही कोरोना की रफ्तार बढ़ गई
25 मार्च से 31 मई तक देश में 1.98 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके थे। लॉकडाउन से छूट मिलते ही कोरोना की रफ्तार तेज हो गई। 725% की रफ्तार से नए केस सामने आने लगे। 16 जुलाई तक संक्रमितों की संख्या 10 लाख हो गई। इसके अगले 21 दिनों में 10 लाख से 20 लाख मरीज हो गए। सबसे तेज 40 से 50 लाख केस होने में महज 11 दिन लगे थे।
11 शहरों में 27% कोरोना मरीज
संक्रमण का सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली, मुंबई समेत 11 शहरों में है। देश के 27% कोरोना मरीज इन्हीं शहरों में हैं। इन्हीं शहरों में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इनमें महाराष्ट्र के पांच और पश्चिम बंगाल के दो शहर हैं। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी का एक भी शहर इस सूची में शामिल नहीं है।
16 करोड़ लोगों की जांच हुई, इनमें 6.25% संक्रमित मिले
देश में अब तक 16 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। मतलब देश की 11% आबादी का टेस्ट हुआ है। इनमें 6.25% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों के मिलने की सबसे ज्यादा रफ्तार महाराष्ट्र में है। यहां पॉजिटिविटी रेट 15.8% है। इसके अलावा गोवा में 13.1%, चंडीगढ़ में 11.4%, नगालैंड में 10%, केरल में 9.7% की रफ्तार से कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
कुछ खास जानकारी
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.