पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भोपाल. मध्य प्रदेश में होली के दिन मंगलवार को कांग्रेस के 22 विधायकों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा सौंपा। इनमें से 19 विधायकों ने अपने इस्तीफे हाथ से लिखकर सीएम को भेजे। इनमें से 18 के इस्तीफे महज 1-1 लाइन के थे। इसके करीब 3 घंटे बाद बिसाहूलाल सिंह भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद एंदल सिंह कंसाना और मनोज चौधरी ने भी इस्तीफे की घोषणा कर दी।
केवल कमलेश जाटव ने इस्तीफे में एक से ज्यादा पंक्तियां लिखीं
कमलेश जाटव ने अपने इस्तीफे में एक से ज्यादा पंक्तियां लिखीं। उन्होंने लिखा- ‘मैं निर्वाचन क्रमांक 8 अम्बा जिला मुरैना से विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्य हूं। मैं अपनी स्वेच्छा से सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें। यह सूचना मेरे द्वारा अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा को दी गई है।’




























Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.