देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,913 नए केस सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 16,261 हो गई है। शुक्रवार को 2841 नए केस मिले थे। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.24 लाख लोगों की मौतें हो चुकी हैं। देश में मौजूदा रिकवरी रेट 98.74% है।
देश में सबसे अधिक 673 केस राजधानी दिल्ली में दर्ज किए गए, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हुईं हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.97% हो गया है।
दिल्ली के बाद इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस
हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 343 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस 99 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,621 हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट के हिसाब से 2.36% है। राज्य में कोरोना के 14,843 टेस्ट किए गए।
वहीं महाराष्ट्र में 248 नए मामले मिले हैं, जबकि 1 की मौत हुई है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 1439 हैं और कुल मामले 78 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में शनिवार को 28,032 टेस्ट किए गए।
देश में 190 करोड़ से ज्यादा हुआ कोरोना वैक्सीनेशन
देश में कोरोना टीकाकरण कवरेज 191.15 करोड़ (1,91,15,90,370) से अधिक हो गया है। अब तक यूपी में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन 31.99 करोड़ ( 31,99,42,294) से ज्यादा हो चुका है। यूपी के बाद महाराष्ट्र में 16.59 करोड़ (16,59,36,233) वैक्सीनेशन हो चुका है।
अफ्रीका में कोरोना से हुईं 2 लाख से ज्यादा मौतें
अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि देश में कोविड-19 के 1.15 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। पूरे महाद्वीप में अब तक कोरोना से 252,626 मौतें हो चुकी हैं और 1.08 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। सरकार के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और मिस्र महाद्वीप सबसे अधिक कोरोना मामले वाले देश हैं। मध्य अफ्रीका सबसे कम कोरोना प्रभावित वाला क्षेत्र है
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.