74वें रिपब्लिक डे पर हरिद्वार में बाबा रामदेव ने कहा है कि पाकिस्तान के जल्द ही 4 टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान अलग देश बनेगा। PoK और पंजाब का भारत में विलय होगा। आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
रामदेव बोले- पाकिस्तान एक अदना सा देश बचेगा
हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में रिपब्लिक डे के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने यह बातें कही हैं। दुनिया की राजनीति में बहुत कुछ चल रहा है। यूक्रेन और रूस युद्ध अभी चल रहा है। चीन और पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतें हो रही हैं। तालिबानियों से भी अब अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है। पाकिस्तान के तीन हिस्से भारत में मिलने के साथ ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा।
सनातन पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
आजकल सनातन धर्म पर लगातार हमला हो रहा है। रामायण, भगवत गीता, वेद और उपनिषद को कलंकित करने की कोशिश की जा रही है। यह सब अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। सनातन के खिलाफ चल रहे प्रोपगेंडा को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कभी सनातन धर्म तो कभी हमारे महापुरुषों के चरित्र पर तरह-तरह के लांछन लगाए जा रहे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे राष्ट्र विरोधी हैं। यह सब कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है।
बाबा रामदेव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए ...
1. रामदेव के विवादित बोल: कहा- महिलाएं साड़ी या सलवार-सूट में अच्छी लगती हैं
बाबा रामदेव ने पुणे के योग शिविर में कहा कि महिलाएं साड़ी और सलवार-सूट में भी अच्छी लगती हैं। मेरी तरह कुछ ना भी पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। रामदेव के साथ मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी मौजूद थीं। बाबा रामदेव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि बाबा को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें...
2. महंगाई के सवाल पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- करले कै करेगा, चुप हो ज्या, आगे पूछेगा तो ठीक नहीं होगा
इसी साल फरवरी-मार्च में हरियाणा के करनाल में बाबा रामदेव महंगाई के सवाल पर भड़क गए थें। उस दौरान उन्होंने मीडिया को धमकाते हुए कहा था- अब चुप हो जा, नहीं तो ठीक नहीं होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.