तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) के बेस कैंप की है, जहां दुनियाभर से पहुंचे पर्वतारोहियों ने टेंट सिटी बसा ली है। यहां 50 से ज्यादा टेंट बने हैं। खास बात यह है कि भारत के 30 जवानों का दल भी इस चोटी को फतह करने के लिए रवाना हो गया है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के इस दल में CRPF, CISF और ITBP के 8-8, BSF व SSB के 3-3 जवान शामिल हैं। 30 सदस्यीय पर्वताराेहियाें के दल का नेतृत्व RIPS रघुबीर लाल कर रहे हैं। यह दल शुक्रवार से अभियान शुरू करेगा। CAPF के मुताबिक, एवरेस्ट को फतह करने वाले दल से पांच सदस्य दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्सो (8,516 मीटर) को फतह करने के लिए रवाना होंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.