• Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Maharashtra Aurangabad Road Accident | Delhi Rajasthan Mumbai News

भास्कर अपडेट्स:अमेरिकी व्हाइट हाउस में कल शादी, राष्ट्रपति बाइडेन की पोती करेंगी मंगेतर से मैरिज

नई दिल्ली4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में शनिवार को शादी होगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती नाओमी बाइडेन और उनके मंगेतर पीटर नील की शनिवार को शादी करेेंगे। व्हाइट हाउस में यहा 19वीं शादी होगी। व्हाइट हाउस का साउथ पोर्टिको लॉन शादी के लिए सफेद फूलों की माला से सजाया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

जयशंकर बोले- नकली दान और नकली नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन आतंक के लिए पैसों के सोर्स

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि नकली दान और नकली नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन आतंक के लिए पैसों के सोर्स बन गए हैं। ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ लगातार और मिलीजुली कोशिशों के बिना सफल नहीं हो सकती। आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए इंटरनेशनल कम्यूनिटी का साथ आना महत्वपूर्ण है।

मोस्ट वांटेड आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत, लॉरेंस गैंग से था ताल्लुक

मोस्ट वांटेड आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की शनिवार शाम पाकिस्तान में मौत हो गई। रिंदा का पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कराने वाले लॉरेंस गैंग से ताल्लुक था। गैंगस्टर लॉरेंस के एंटी बंबीहा ग्रुप ने रिंदा की मौत की जिम्मेदारी ली है। हालांकि मौत कैसे हुई अभी यह स्पष्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक के मंगलुरु में ऑटो रिक्शा में धमाका, 2 लोग घायल

कर्नाटक के मंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा में धमाका हुआ। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रिटायर्ड IAS अरुण गोयल बने चुनाव आयुक्त, तत्काल प्रभाव से संभालना होगा पद

रिटायर्ड IAS अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस फैसले पर अपनी मंजूरी दे दी है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया कि अरुण गोयल को तत्काल प्रभाव से पद संभालना होगा। वे 1985 बैच के अधिकारी हैं।

मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन, 78 साल की थीं, कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन हो गया। वे 78 साल की थीं। तबस्सुम को शुक्रवार शाम को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर...

गौतम नवलखा को जेल से बाहर लाकर नवी मुंबई पुलिस के हवाले किया

भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी गौतम नवलखा को तलोजा जेल से बाहर लाकर नवी मुंबई पुलिस के हवाले किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाना है। गौतम पर एक सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

रूस में ब्लास्ट से 9 की मौत, इनमें चार बच्चे; गैस लीक होने के कारण हादसा

रूस के एक गांव में बिल्डिंग में पांचवी मंजिल पर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ। आपात कालीन मंत्रालय के मुताबिक 60 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। ऐसी आशंका है कि गैस का रिसाव होने से ब्लास्ट हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया, नौशेरा सेक्टर में की थी घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LOC के पास शनिवार को भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी ने नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। मामले की जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 44 लोग सवार थे, 3 की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश से तीर्थयात्रियों को सबरीमाला ले जा रही एक बस पलट गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार को पठानमथिट्टा में लाहा के पास हुआ। बस में 44 लोग सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद-अहमदनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद-अहमदनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार से आ रही दो कार आपस भिड़ गईं। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया।

इससे पहले गुरुवार देर रात मुंबई-पुणे हाईवे पर एक कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें 5 की मौत हो गई थी, जबकि 4 घायल हो गए थे।

मुंबई में लोकल ट्रेनें 27 घंटे के लिए बंद रहेंगी, 37 लाख लोग होंगे प्रभावित

मुंबई की लोकल ट्रेनें शनिवार से 27 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इससे करीब 37 लाख लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल रेलवे दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद बंदर स्टेशन के बीच ब्रिटिश काल के कारनैक ब्रिज को तोड़ने के लिए मेगा ब्लॉक करेगा।

सेंट्रल रेलवे ने कहा कि मेगा ब्लॉक 19 नवंबर को रात 11 बजे शुरू होगा और 21 नवंबर को 2 बजे समाप्त होगा, जिसके कारण इस अवधि के दौरान उपनगरीय और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पर असर होगा।

वित्त मंत्री सीतारमण 21 नवंबर से शुरू करेंगी बजट-पूर्व बैठकों का सिलसिला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 21 नवंबर से बजट-पूर्व बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगी। पारंपरिक रूप से वित्त मंत्री बजट से पहले विभिन्न पक्षों के साथ बैठक करते हैं। सीतारमण सोमवार को उद्योग मंडलों, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ तीन समूहों में बैठक करेंगी। इसमें आम बजट के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।

इस दौरान जलवायु परिवर्तन और इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत ने 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है। 22 नवंबर को वित्त मंत्री एग्रीकल्चर, एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, फाइनेंशियल सेक्टर और कैपिटल मार्केट्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। 24 नवंबर को स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करेंगी।

तेलंगाना में SIT ने भाजपा विधायक को समन जारी किया

तेलंगाना में TRS विधायकों की खरीद -फरोख्त का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में SIT ने भाजपा नेता बीएल संतोष को तलब किया है। SIT के तरफ से भाजपा विधायक को समन जारी किया गया है और 21 नवंबर को पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक अगर वे पेश नहीं होते हैं तो ऐसे में उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

अगले दो दिन में यानी रविवार को कतर में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इसके उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे। वे वहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति वहां भारतीय समुदाय के मेंबर्स से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें फीफा वर्ल्ड कप में दुनियाभर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन नवंबर दिसंबर में होगा। अभी तक ये जून-जुलाई में होता था।