• Hindi News
  • National
  • A Distance Of 1 Kilometer Between The Two Events, A Crowd Of Lakhs Will Gather In Chhatrapati Sambhajinagar

उद्धव बोले- BJP का नाम भ्रष्टवादी जनता पार्टी होना चाहिए:PM क्यों अपनी डिग्री नहीं दिखाते: ठाणे में शिंदे ने सावरकर गौरव यात्रा शुरू की

छत्रपति संभाजीनगर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यह वीडियो सीएम शिंदे की तरफ से निकाली गई  सावरकर गौरव यात्रा का वीडियो है। - Dainik Bhaskar
यह वीडियो सीएम शिंदे की तरफ से निकाली गई सावरकर गौरव यात्रा का वीडियो है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को वीर सावरकर गौरव यात्रा की शुरुआत की। इसमें भाजपा के कई नेता शामिल हुए। इस यात्रा में शामिल लोग ‘मैं सावरकर हूं’ लिखी भगवा टोपियां पहने हुए थे।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी। इसी के बाद सीएम शिंदे ने सावरकर गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इसकी शुरुआत शिंदे की विधानसभा और उनका गढ़ माने जाने वाले ठाणे से हुई। यह यात्रा अब पूरे राज्य में निकाली जाएगी।

इधर, रविवार की शाम को संभाजीनगर में महा विकास अघाड़ी (MVA) की रैली आयोजित हुई। इसमें पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने PM मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर भ्रष्टवादी जनता पार्टी कर देना चाहिए।

यह तस्वीर संभाजीनगर में आयोजित महा विकास अघाड़ी (MVA) की रैली की है।
यह तस्वीर संभाजीनगर में आयोजित महा विकास अघाड़ी (MVA) की रैली की है।

अब पढ़िए MVA की रैली में उद्धव ने क्या कहा?

  • उद्धव ने कहा कि PM मोदी के पास आखिर किस तरह की डिग्री है, जो वह किसी को नहीं दिखा सकते? PM को तो छोड़िए, कॉलेज को भी उनके वहां पढ़ने पर गर्व होना चाहिए। फिर वह कॉलेज क्यों नहीं डिग्री दिखा रहा है?
  • उद्धव बोले- बीजेपी को अपना नाम बदलकर 'भ्रष्टवादी जनता पार्टी' कर लेना चाहिए, क्योंकि यह सभी भ्रष्ट आचरणों का समर्थन करती है। वे न्यायपालिका को भी नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इजराइल में हो रही घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। PM मोदी के मित्र नेतन्याहू ने ऐसा ही करने की कोशिश की और लोग सड़कों पर उतर आए । यह लोकतंत्र है और मतदाताओं को यहां पीएम को नियंत्रित करना चाहिए।

अब पढ़िए शिंदे ने सावरकर की गौरव यात्रा में क्या कहा?
सीएम शिंदे ने कहा कि सावरकर का अपमान हर भारतीय का अपमान है। सावरकर के खिलाफ बोलने के लिए मैं राहुल गांधी की निंदा करता हूं। मैं किसी को भी सावरकर की तरह सेल्युलर जेल में एक दिन रहने की चुनौती देता हूं।

सीएम शिंदे ने सावरकर की गौरव यात्रा के दौरान वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी।
सीएम शिंदे ने सावरकर की गौरव यात्रा के दौरान वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी।

राउत बोले- सावरकर दाढ़ी बढ़ाने वालों के खिलाफ थे, क्या शिंदे अब दाढ़ी कटवाएंगे?
संजय राउत ने कहा कि सावरकर की गौरव यात्रा निकालने वालों को उनके बारे में क्या पता है? क्या उनको सावरकर के बारे में पता है कि वह क्या हैं? सावरकर और RSS की विचारधारा का कोई मेल नहीं था। RSS सावरकर का हिंदुत्वाद नहीं मानता था। सावरकर दाढ़ी बढ़ाने वालों के खिलाफ थे। क्या एकनाथ शिंदे अब दाढ़ी काटकर घूमेंगे?

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें...

1. उद्धव VS शिंदे विवाद में SC का राज्यपाल से सवाल:संवैधानिक संकट था जो विश्वास मत बुलाया?

सुप्रीम कोर्ट में CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने महाराष्ट्र के शिवसेना विवाद पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कई सवाल किए। CJI ने कहा कि तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जल्दबाजी में विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया। उनके इस फैसले के कारण उनकी भूमिका पर कई सवाल खड़े होते हैं। पूरी खबर पढ़ें...

2. शिंदे की हुई शिवसेना, तीर-कमान निशान भी मिला:चुनाव आयोग बोला- उद्धव गुट ने चुनाव बगैर लोगों को नियुक्त किया

चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना मान लिया है। आयोग ने शुक्रवार शाम को शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और तीर-कमान का निशान इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। आयोग ने पाया कि शिवसेना का मौजूदा संविधान अलोकतांत्रिक है। उद्धव गुट ने बिना चुनाव कराए अपनी मंडली के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से पदाधिकारी नियुक्त करने के लिए इसे बिगाड़ा। पढ़ें पूरी खबर...