• Hindi News
  • National
  • A Moving Car Became A Ball Of Fire In Noida Sector 15 A; Noida Sector 15; Fire On XUV 500 Car; Two Women Injured

नोएडा में चलती कार में लगी आग, VIDEO:कार ड्राइवर सहित तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान; दो महिलाएं घायल

नोएडा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नोएडा में बुधवार को चलती कार में आग लग गई। मामला सेक्टर 15A के फेज-1 के थाना क्षेत्र का है। गनीमत रही कि इसमें सवार ड्राइवर और दो महिलाओं ने कूदकर जान बचा ली। दोनों महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में सवार तीनों लोग एक ही परिवार के हैं।

फ्लैट देखने सेक्टर- 41 जा रहा था परिवार
दिल्ली में रहने वाले वंशज गोयल अपने परिवार के साथ फ्लैट देखने नोएडा के सेक्टर-41 जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-15A के पास पहुंचे उनकी कार XUV-500 में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट हुआ, फिर देखते ही देखते लपटें उठने लगीं।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

हादसे के बाद 4 KM तक लगा ट्रैफिक जाम
हादसे के बाद सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिस समय कार जल रही थी, उस समय एक तरफ की लेन रोक दी गई, जिससे दूसरे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

दो दिन पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में लगी थी आग

आग लगने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। अपनी गाड़ी में ब्लास्ट के डर से लोगों ने वाहनों को दूर ही रोक दिया।
आग लगने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। अपनी गाड़ी में ब्लास्ट के डर से लोगों ने वाहनों को दूर ही रोक दिया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 27 सितंबर को नोएडा से आगरा की तरफ जा रही XUV कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार में सवार चार लोगों ने विंडो से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी धू-धू कर जल गई। पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

खबरें और भी हैं...