शादी पर पहली बार बोले राहुल गांधी:बताया कैसी लड़की चाहिए, उसमें कैसे गुण होने चाहिए

मुंबई5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर ये तस्वीर बुधवार को ली गई थी। जब राहुल मां सोनिया को दुलार रहे हैं। - Dainik Bhaskar
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर ये तस्वीर बुधवार को ली गई थी। जब राहुल मां सोनिया को दुलार रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शादी पर सवाल हुआ। जवाब बेहद दिलचस्प था। राहुल यात्रा के दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं।

इसी जवाब पर फिर सवाल हुआ- क्या ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। शादी के लिए क्या ऐसी ही लड़की चाहिए। इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी... दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा।

सबसे पहले एक तस्वीर, राहुल ने लिखा- जो मोहब्बत इनसे मिली, वही बांट रहा हूं...

राहुल गांधी ने 24 दिसंबर को मां सोनिया गांधी के साथ यह तस्वीर शेयर की। लिखा था कि इनसे मिला प्यार देश में बांट रहा हूं।
राहुल गांधी ने 24 दिसंबर को मां सोनिया गांधी के साथ यह तस्वीर शेयर की। लिखा था कि इनसे मिला प्यार देश में बांट रहा हूं।

राहुल ने शादी के सवाल पर जवाब मुंबई में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिया। वे यू ट्यूब चैनल मैशेबल इंडिया के बॉम्बे जर्नी स्पेशल एपिसोड में इंटरव्यू दे रहे थे। यह इंटरव्यू मंगलवार को यूट्यूब पर आया। पढ़िए इस इंटरव्यू के अंश...

सवाल- कोई पप्पू बोलता है तो क्या कभी यह बात दिल पर लगी?
राहुल-
नहीं, ये प्रोपेगैंडा कैंपेन है और यह उनके दिल की बात है। ये उन लोगों के भीतर डर है, जिनकी लाइफ में कुछ नहीं हो रहा है।

सवाल- आपकी दादी को आयरन लेडी ऑफ इंडिया कहा जाता है?
राहुल-
उन्हें गूंगी गुड़िया भी कहा गया था। जो लोग मुझ पर 24 घंटे हमला करते हैं, उन्हीं लोगों ने इंदिराजी को गूंगी गुड़िया कहा था। फिर वह महिला आयरन लेडी बन गईं। वो हमेशा से ही आयरन लेडी थीं।

तस्वीर 1982 में दिल्ली में हुए एशियन गेम्स की है। तब इंदिरा प्रधानमंत्री थीं। वे राहुल और सोनिया के साथ जिम्नास्टिक इवेंट देखने गई थीं। - फोटो टाइम्स ऑफ इंडिया
तस्वीर 1982 में दिल्ली में हुए एशियन गेम्स की है। तब इंदिरा प्रधानमंत्री थीं। वे राहुल और सोनिया के साथ जिम्नास्टिक इवेंट देखने गई थीं। - फोटो टाइम्स ऑफ इंडिया

सवाल- आपका साइकिलिंग में भी काफी ज्यादा इंट्रेस्ट है?
राहुल-
हां है, मैं कुछ न कुछ स्पोर्ट्स या तपस्या करता रहता हूं। मेरे पिता एक पायलट थे। मैंने उनसे सीखा। ये प्लेन उड़ाना आपके एटीट्यूड और वे ऑफ थिंकिंग है। मेरे पिता ने मुझसे एक बात कही थी। उन्होंने कहा था कि तुम प्लेन उड़ाना, प्लेन तुम्हें उड़ाए...ऐसा मत होने देना। मायने ये थे कि आप यानी पायलट हमेशा प्लेन के आगे रहता है। पायलट 30 हजार की ऊंचाई से चीजों को देखता है। जो आप उस ऊंचाई से देखते हैं, वह आपको सड़क पर दिखाई नहीं देंगी। पायलट हमेशा ऊंचाई से देखता है। आप देख पाते हैं कि समस्याएं कहां हैं।

सवाल- 2010 में आपने ट्रेन से एक यात्रा शुरू की थी, क्या मोटिवेशन था?
राहुल-
2010 से नहीं। मैं हमेशा ये यात्राएं करता हूं। कुछ राजनीतिक कारणों से प्रेस मुझे निशाना बनाता है। जो मैं शुरू करता हूं, उसमें अवरोध खड़ा करता है। जो भी मैं करता हूं, उसके कुछ चुनिंदा पहलू ही प्रेस दिखाता है। मैं यह जानना चाहता हूं कि एक अप्रवासी मजदूर होना क्या होता है। मैं थर्ड क्लास में बैठा, उसमें किसी गोरखपुर से आए पेंटर से बात की। जो भी मेरे सामने आता है, उसे समझना चाहता हूं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह तस्वीर 24 दिसंबर को ली गई थी। तब मक्कल निधि मय्यम चीफ और सुपर स्टार कमल हासन इस यात्रा से जुड़े थे। स्पीच के दौरान राहुल गांधी ने उनका माइक ठीक किया था।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह तस्वीर 24 दिसंबर को ली गई थी। तब मक्कल निधि मय्यम चीफ और सुपर स्टार कमल हासन इस यात्रा से जुड़े थे। स्पीच के दौरान राहुल गांधी ने उनका माइक ठीक किया था।

सवाल- आपके पास कार और बाइक्स हैं? लैंड क्रूजर है?
राहुल-
वास्तव में मैं किसी कार का मालिक नहीं हूं। मेरी मां की CRV है, उसे ही चलाता हूं। मैं कार में इंट्रेस्टेड कभी नहीं रहा। हां, ड्राइविंग में मेरा इंट्रेस्ट है। मेरे पास मोटर बाइक है। मैं मोटर बाइक में इंट्रेस्टेड नहीं हूं, पर उसे चलाना मुझे पसंद है। आप मुझसे कार, इंजिन के बारे में बात करिए। मैं 90 फीसदी बातें सही बता सकता हूं। मैं कार ठीक कर सकता है। मैं चलना पसंद करता हूं। मैं हवा, पानी या जमीन...मुझे तेज चलना पसंद है। मुझे पुरानी लैम्ब्रेटा भी उतनी ही पसंद है, जितनी कि R-1। RD-350 पसंद है। दो स्ट्रोक होती है। खतरनाक है। कुछ देर वो कुछ नहीं करती और अचानक वो भागती है। एप्रीलिया RS-250 बाइक मेरी जिंदगी का प्यार है। मैं उसे लंदन में पढ़ाई के दौरान चलाता था।

ये है एप्रीलिया RS250 बाइक, जो राहुल गांधी को सबसे ज्यादा पसंद है। इसे वे अपनी जिंदगी का प्यार मानते हैं। (फाइल फोटो)
ये है एप्रीलिया RS250 बाइक, जो राहुल गांधी को सबसे ज्यादा पसंद है। इसे वे अपनी जिंदगी का प्यार मानते हैं। (फाइल फोटो)

सवाल- भारत में कौन सी जगह से आप ज्यादा जुड़े हुए हैं? दिल्ली-मुंबई?
जवाब- दिल्ली, लेकिन वहां राइडिंग बहुत खतरनाक है। मैं साइकिलिंग को मोटर साइकिलिंग पर ज्यादा तरजीह देता हूं। उसमें आपके शरीर की ताकत लगती है। मुंबई में मेरे पिता का जन्म हुआ था। मैंने यहां ज्यादा वक्त नहीं गुजारा है। मैं यहां के फूड के बारे में भी नहीं जानता, क्योंकि खाने को लेकर सतर्क रहता हूं। ज्यादा ऑयली नहीं खाता। ज्यादा शुगर भी नहीं खाता।

राहुल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...

टी-शर्ट पर राहुल बोले- अभी यही चल रही, जबतक चलेगी...चलाएंगे

राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली पहुंचे। यहां पर मीडिया ने उनसे पहला सवाल उनकी टी-शर्ट पर किया। राहुल गांधी ने कहा- अभी तो यही चल रही है। जब नहीं चलेगी तो देखा जाएगा। (इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

राहुल कौन सी दवा खाते हैं, ठंड नहीं लगती:यात्रा में हाफ टी-शर्ट पहनने पर भाजपा ने पूछा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी शर्ट एक फिर चर्चा में है। इस बार हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां लोग एक सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं कि हाफ टीशर्ट में भी उन्हें ठंड नहीं लगती। अगर यह फॉर्मूला हमारे सैनिकों को, जो हिमालय पर रहते हैं, मिल जाए, तो देश के प्रति उनका बड़ा अच्छा योगदान होगा।' पूरी खबर पढ़ें...